अमरोहा: अमरोहा में महिला को फोन पर पैसे मांगने पर युवक ने की अभद्रता, ऑडियो वायरल, रजबपुर पुलिस जांच में जुटी
Amroha, Amroha | Jun 19, 2026 जानकारी के अनुसार, रजबपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसने अपने बकाया पैसे मांगने के लिए एक युवक को फोन किया था। आरोप है कि पैसे मांगने पर युवक ने फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए महिला के साथ बदसलूकी की। दोनों के बीच हुई बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।