🚨 हरियाणा में 1107 स्कूल ब्लैकलिस्ट, दाखिलों पर भी लगी रोक 🚨
हरियाणा शिक्षा विभाग ने मान्यता संबंधी नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के 1107 निजी स्कूलों को MIS पर ब्लॉक कर दिया है। इन स्कूलों में फिलहाल RTE के तहत नए दाखिलों पर भी रोक लगा दी गई है।
जारी सूची के अनुसार: 📌 कुल ब्लॉक स्कूल: 1107 📌 यमुनानगर: 51 स्कूल 📌 कैथल: 162 स्कूल (सबसे अधिक) 📌 गुरुग्राम: 99 स्कूल 📌 हिसार: 98 स्कूल 📌 पानीपत: 92 स्कूल
शिक्षा विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई मान्यता संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।
👉 आपका क्या कहना है? क्या ऐसे स्कूलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
HR71 NEWS | सबसे पहले, सबसे सटीक