गुरारू: कनौसी पंचायत: गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाया, शादी की नीयत से अपहरण का मामला दर्ज
Guraru, Gaya | Apr 13, 2026 कनौसी पंचायत अंतर्गत एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सोमवार सुबह करीब 8 बजे प्रकाश में आया। इस संबंध में कोंच थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि विगत दिनों सुबह जब उनकी नींद खुली तो किशोरी घर में नहीं थी। घर का दरवाजा खुला हुआ था तथा बक्से का ताला टूटा पाया गया।