दतिया नगर: अयोध्या पीठ के परमहंस आचार्य दतिया पहुंचे, मां पीतांबरा देवी के किए दर्शन
दतिया। अयोध्या पीठ से आए परमहंस आचार्य एवं जगतगुरु तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर महाराज गुरुवार सुबह 9 बजे दतिया पहुंचे। अपने अल्प प्रवास के दौरान उन्होंने श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर मां पीतांबरा देवी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म चार प्रमुख स्तंभों—गौ माता, ब्राह्मण, मठ ए