गोरखपुर: इमामबाड़ा पूर्वी फाटक के पास अनियंत्रित एक्टिवा 4 फीट ऊपर चबूतरे पर चढ़ी, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक एक्टिवा तकरीबन 4 फीट ऊपर चबूतरे पर चढ़ी हुई दिखाई दे रही है। यह वीडियो इमामबाड़ा पूर्वी फाटक पर मंगलवार की रात का बताया जा रहा है। जब एक्टिवा का एक्सीलेटर अचानक जाम हो गया और अनियंत्रित होकर यह एक घर के चबूतरे पर चढ़ गई। हालांकि हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ।