नावकोठी: अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर पूर्वी डफरपुर के अपग्रेड मिडल स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
पूर्वी डफरपुर स्कूल में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व हेड मास्टर हर्षवर्धन कुमार और विज्ञान के शिक्षक मुकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर आसपास के पेड़ पौधे फूलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा मनुष्य को इसकी रक्षा सुरक्षा के लिए संकल्प दिलाए गए।