शहपुरा: धमनगांव में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान: 15000 फलदार-औषधीय पौधों का रोपण, विधायक, कलेक्टर, एसपी मौजूद
धमनगांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सोमवार शाम 4:30 बजे 15 हजार फलदार और औषधीय पौधों का विधायक ओमकार सिंह मरकाम कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया पुलिस अधीक्षक आशीष खरे वन मंडल अधिकारी अशोक कुमार सोलंकी सहित अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि ने रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गौरतलब है कि 30हजार हेक्टेयर में 15000 पौधों का रोपण किया गया ।