हंडिया: हंडिया थाना में समाधान दिवस पर थाना प्रभारी व नायब तहसीलदार ने सुनीं शिकायतें
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हंडिया थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी एवं नायब तहसीलदार ने फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। संबंधित मामलों में अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।