दमोह प्रदेश में गौ-संवर्धन, गौ-संरक्षण, दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी व्यवसाय को सुदृढ़ करने के लिए आज सोमवार शाम 4 बजे मंत्रालय में राज्यमंत्री एवं पथरिया विधायक लखन पटेल महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में "डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना" की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही "मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना" के अंतर्गत पशुओ के चयन एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।