पीपलदा: इटावा कस्बे में सकल दिगम्बर जैन मंदिर पर वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
Pipalda, Kota | Jan 28, 2024 जिले के इटावा कस्बे में रविवार को गेता रोड़ पर जैन मंदिर पर वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। सकल दिगम्बर जैन समाज इटावा व श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नव निर्माण कमेठी नोनेरा के तत्वावधान में भव्य आयोजन किये गए। कार्यक्रम में संगीतकार प्रथम जैन एंड पार्टी दमोह एवं विधानाचार्य पंडित उदयचंद शास्त्रि के सानिध्य में कार्यक्रम हुए।