रमकंडा: गढ़वा: विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का आरोप- झारखंड सरकार ने किया चारा घोटाले से भी बड़ा ट्रेजरी घोटाला
शनिवार को झारखंड के गढ़वा जिले के रमकंडा पहुंचे गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में चारा घोटाले से भी बड़ा “ट्रेजरी घोटाला” सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि यह आंकड़ा 100 करोड़ रुपये से भी पार हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिस कोषागार पर पूरे वित्तीय लेन-देन का हिसाब रखने की जिम्मेदारी है, वहीं इतनी बड़ी