बिरसिंहपुर: मझगवां एसडीएम ने नयागांव में HPV टीकाकरण को लेकर आम जनों को किया जागरूक
सतना जिले के बिरसिंहपुर तहसील अंतर्गत आने वाले नयागांव ग्राम पंचायत में एचपीवी टीकाकरण लगवाने को लेकर मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर पहुंचे आंगनवाड़ी केन्द्र, वहां ग्रामीणों को टीकाकरण के फायदे बताते हुए सभी 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को टीका लगवाने की सलाह दी एवं जागरूक किया इस दौरान बिरसिंहपुर परियोजना अधिकारी रीता द्विवेदी भी रही मौके पर मौजूद।