झुंझुनू: सोनासर गांव के किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया, तहसीलदार मलसीसर और पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया
झुंझुनू के सोनासर गांव के किसानों ने कलेक्टर को सोमवार सुबह 11:00 के आसपास ज्ञापन सौंप कर मलसीसर तहसीलदार और पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया है, किसानों ने बताया बीकानेर नीमराना ट्रांसमिशन जो बिजली की लाइन गुजर रही है उसके ठेकेदार सोनासर गांव के किसानों के खेत में घुसकर जबरदस्ती उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं,और जिला प्रशासनिक अधिकारी भी धमकियां दे रहे हैं