कादमा बना हरित अभियान का केंद्र, कैबिनेट मंत्री ने किया पौधारोपण
चरखी दादरी (हरियाणा)
गांव कादमा (बाढ़डा) शिव योगी
गांव कादमा में आयोजित 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव एवं पौधारोपण अभियान का शुभारंभ हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने पौधारोपण कर किया।
इस अवसर पर उपायुक्त मनदीप कौर, बाढड़ा विधायक उमेद सिंह पातुवास, चरखी दादरी विधायक सुनील सांगवान, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, वन विभाग के अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#VanMahotsav2026 #PlantationDrive #CharkhiDadri #Kadma #Haryana