सतना। जिले के सितपुरा गांव के पास बुधवार को ऑटो और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ऑटो भी अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक जय स्तंभ चौक सतना से सामान लोड कर सितपुरा स्थित एक कंपनी की ओर जा रहा था.