कर्वी: महिला ने बाल्मीक आश्रम के महंत पर निजी पलों का वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया, कुछ माह पूर्व खोया था महिला का मोबाइल
दोपहर 1 बजे चित्रकूट के आनंद रिसोर्ट में एक महिला ने बाल्मीक आश्रम के महंत भरत दास महाराज पर छेड़छाड़ और निजी वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया। महिला के मुताबिक मोबाइल 25 नवंबर को गुम हुआ था, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। बजरंग सेना की अर्चना उपाध्याय ने भी महंत पर अभद्र व्यवहार के आरोप लगाते हुए और मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कही।