गोरखपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे प्रशासन अलर्ट, वॉर रूम से 24 घंटे निगरानी, बनाए गए होल्डिंग
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं।8, 9 और 10 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान गोरखपुर समेत मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं इसके साथ साथ हेल्प डेस्क की सुविधा दी गई है