उज्जैन शहर: नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन महानिदेशक ने किए महाकाल के दर्शन,सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन की कामना
महानिदेशक होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव (भा.पु.से.) ने रविवार को बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर आगामी सिंहस्थ-2028 के सुरक्षित, सफल एवं आपदा-मुक्त आयोजन की कामना की। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम है, जिसके लिए होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की टीमें अभी से व्यापक तैयारियों में जुटी हैं