अशोकनगर में सोमवार रात विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया गया। शहर के हृदय स्थल गांधी पार्क में देर रात होलिका जलाई गई, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कलेक्टर साकेत मालवीय ने स्वयं पहुंचकर विधि-विधान से पूजन किया। गांधी पार्क में 15 फीट ऊंची होलिका का दहन किया गया। इस स्थान पर वर्षों से होलिका दहन की परंपरा रही है।