ब्यावरा: समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद को लेकर कांग्रेस ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
ब्यावरा में कांग्रेस पार्टी के द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की तारीख सरकार द्वारा आगे बढ़ाया जाने के विरोध में सोमवार को दोपहर 3:00बजे करीब ब्यावरा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम गोविंद दुबे को ज्ञापन दिया। इस दौरान पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन अरोरा सहित अन्य उपस्थित रहे।