मुरैना नगर: हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं की भीड़ से नेशनल हाईवे-44 जाम, घिरोना मंदिर के पास थमी रही रफ़्तार
हनुमान जयंती पर मुरैना के घिरोना हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से नेशनल हाईवे-44 पर जाम के हालत बने।सुबह से शाम तक वाहनों की कतारें हाईवे तक फैल गईं,जिससे धौलपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।वाहन घंटों रेंगते रहे और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया,लेकिन भीड़ अधिक होने से स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।