खुसरा गांव में 15 साल बाद भी नहीं बनी आंगनवाड़ी, कच्चे घर में चल रहा केंद्र
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के जंगलों में बसे खुसरा गांव से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जो आज भी ग्रामीण विकास की हकीकत बयां कर रही है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी यह गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित नजर आ रहा है। गांव में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र की स्थिति बेहद दयनीय है।