प्रतापगढ़: सड़कों पर बेसहारा पशुओं के खिलाफ सख्ती: नगर परिषद ने तेज किया अभियान, 70 से अधिक गायें भेजी गोशाला
शहर में आए दिन सड़कों पर बेखौफ घूमते और बैठे बेसहारा पशुओं को लेकर नगर परिषद अब सख्त नजर आ रही है। मुख्य मार्गों और हाइवे पर बढ़ती समस्या को देखते हुए नगर परिषद ने विशेष अभियान शुरू किया है। नगर परिषद आयुक्त जितेंद्र मीणा ने बताया कि शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टीम गठित कर अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य निरीक्षक विशाल चनाल के नेतृत्व में जमादा