बहराइच: पौवली नदौना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पौवली नदौना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में युवक का शव बरामद हुआ। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।