कटनी नगर: मौसमी बीमारियों के प्रकोप से जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार, ओपीडी खुलने पर भी भीड़
मौसमी बीमारियों के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है औसतन 700 से 800 मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल ओपीडी खुलने के समय पहुंच रहे हैं यह नजारा आज सोमवार दोपहर 1:00 का है जहां बड़ी संख्या में मरीजों को कतार लगाकर अपनी बारी का तपती धूप में इंतजार करना पड़ा अस्पताल प्रबंधन द्वारा पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।