चम्पावत: संस्कृत सप्ताह के तहत चंपावत में निकाली गई पद यात्रा, 23 अगस्त को होगा संस्कृत सप्ताह का समापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य उमापति जोशी की अगुवाई में छात्र-छात्राओ ने रैली निकाली। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा ने बताया कि संस्कृत सप्ताह के तहत देववाणी को आम लोगों के बीच पहुंचाकर लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। संस्कृत सप्ताह में संस्कृत संभाषण, संस्कृत गीत, संस्कृत वाद विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।