चम्पावत: टनकपुर में टैक्सी चालकों के साथ मारपिटाई के विरोध में चंपावत में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया
कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ ने टनकपुर में पर्वतीय क्षेत्र के टैक्सी चालकों के साथ मारपीट का विरोध किया है। इसे लेकर महासंघ की ओर से चंपावत में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट का कहना है कि टनकपुर के टैक्सी स्टैंड में चालकों के साथ बेवजह मारपीट की जाती है । उन्होंने स्टैंड में पुलिस सुरक्षा की मांग की है।