चम्पावत: भेषज संघ को ओर से किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से भुमटा, भनोली में वितरण किए गए 6400 पौधे
चंपावत जिले के भुमटा, भनोली ग्रामीण क्षेत्रों में भेषज विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आजीविका के संसाधन बढ़ाए जाने व किसानों की आय दुगनी करने के उद्देश्य से विभिन्न पौधों का वितरण किया गया। गुरुवार को समन्वयक जिला भेषज संघ कमलेंद्र यादव ने अवगत कराया की विभाग द्वारा क्षेत्र के 6400 ग्रामीणों को बडी इलायची के पौधे वितरण किए गए हैं।