चम्पावत: धनियांबाड़ा तोक में हुड्डी नदी में हो रहे भू कटाव से ग्रामीण परेशान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
टनकपुर के छीनीगोठ गांव के धनियांबाड़ा तोक में 20 अगस्त की रात भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से बड़े पैमाने पर भू-कटाव हुआ है।जिस कारण अनुसूचित जाति के 15 परिवारों के उपजाऊ खेतों का काफी हिस्सा कट गया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंप नुकसान की भरपाई और बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है।