दतिया नगर: निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा उपचुनाव दतिया की तिथियां जारी ,सम्पूर्ण जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू
2 जुलाई 2026 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम जारी कर दतिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 22 उपचुनाव की घोषणा की है। जारी कार्यक्रम अनुसार 6 जुलाई को गजट नोटीफिकेशन होकर नामांकन भरने की आखिरी दिनांक 13 जुलाई 2026 रहेगी। दिनांक 14 जुलाई को नामांकन की छटनी एवं 16 जुलाई तक नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि रहेगी 30 जुलाई को मतदान होगा.