छीपाबड़ोद: सारथल थाना पुलिस ने ट्रैक्टर में तेज आवाज में टेप बजाने पर टेप किया ज़ब्त
सारयल पुलिस ने गश्त के दौरान आम रास्ते पर तेज आवाज में टेप रिकॉर्डर बजाकर शांतिभंग कर रहे एक ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार कुंदीखेड़ा निवासी महेंद्र मीणा ट्रैक्टर पर अत्यधिक तेज आवाज में टेप रिकॉर्डर चला रहा था। स्थिति को गंभीर मानते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को रोका और ध्वनि नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की।