सरधना: दुर्गेशपुर गांव में उधार दिए रुपये मांगने से नाराज दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर किया जानलेवा हमला, पांच लोग हुए घायल
सतना थाना क्षेत्र के दुर्गेशपुर गांव में उधार दिए रुपए मांगने से नाराज एक दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें एक ही परिवार की तीन महिला सहित पांच लोग घायल हो गए सभी को सीएचसी भर्ती कराया है पीड़ित ने नाम जद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है