शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित सुभाषनगर में एक 50 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान उषा मिश्रा के रूप में हुई है, जो एक सरकारी शिक्षक अनिरुद्ध मिश्रा की पत्नी थीं। बताया जा रहा है कि उषा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था।