पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना अकबरपुर व थाना रनिया का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने जनपद में नवनियुक्त होकर आए रिक्रूट आरक्षियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की और उन्हें पुलिस सेवा की गरिमा व कार्यशैली के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।