जबलपुर: नेहरू नगर: चोरी का प्रयास सीसीटीवी में कैद, चोर रंगे हाथों पकड़ा गया
गढ़ा थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शातिर चोर ने दिनदहाड़े 'शुभम अरिहंत' नामक व्यक्ति के सूने मकान को अपना निशाना बनाया। आरोपी विजय उईके ने पूरी प्लानिंग के साथ घर में प्रवेश किया था, लेकिन उसे अंदाज़ा नहीं था कि उसकी हर हरकत सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो रही है। जैसे ही वह वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, तभी मकान मालिक और सतर