अकबरपुर: अवैध खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा ट्रक किया गया जब्त; चार इंट्री माफिया गिरफ्तार
अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला खनन विभाग और नेमदारगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पत्थर लदा एक 12 चक्का ट्रक (JH12F-9042) जब्त किया गया। नोनाई गांव के समीप एनएच-20 पर छापेमारी के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गुरुवार को 2:00 बजे थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि जब खनन विभाग की टीम जब्त ट्रक को सुरक्षित स्थान पर ले जा रही थी, तभी एक थार वाहन से