खंडवा नगर: खंडवा में मालगाड़ी से एलपीजी गैस का रिसाव, पनवेल-जबलपुर रूट पर 6 ट्रेनें प्रभावित
स्टाफ बदलने के दौरान बदबू आने पर रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद लीकेज वाले 1 वैगन को बाकी 31 वैगन से अलग कर आइसोलेट किया। बचाव के लिए पीथमपुर से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है और बाकी 31 वैगन वाली ट्रेन को जबलपुर रवाना कर रात 12:30 बजे के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है।