सिंघवारा: दरभंगा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, छात्राओं ने ली शपथ
सदर प्रखंड के कबीरचक स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में शुक्रवार को बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान छात्राओं को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया।