🚆 भोपाल को रेलवे की एक और बड़ी सौगात!
सांसद श्री आलोक शर्मा के सतत प्रयासों से वर्षों से प्रतीक्षित निशातपुरा रेलवे स्टेशन का शुभारंभ होने जा रहा है। यह भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन होगा, जिससे शहर की रेल सुविधाओं को नई गति मिलेगी।
शुरुआत में मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ एक्सप्रेस का ठहराव यहां रहेगा, जबकि भविष्य में अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज भी बढ़ाए जाएंगे।
इस स्टेशन के शुरू होने से भोपाल जंक्शन और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम होगी तथा भोपाल, विदिशा, रायसेन और सीहोर के 3 लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
सांसद श्री आलोक शर्मा ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।
आप इस नई रेलवे सौगात को लेकर कितने उत्साहित हैं? अपनी राय हमें Comments में जरूर बताएं. 👇
#Bhopal #NishatpuraRailwayStation #AlokSharma #IndianRailways #AshwiniVaishnaw NarendraModi DrMohanYadav BhopalNews MadhyaPradesh Railway
Huzur, Bhopal | Jul 29, 2026