नवाबगंज: बाराबंकी में 15वां आम महोत्सव, 211 से अधिक दुर्लभ आमों की किस्मों ने बटोरी सुर्खियां
बाराबंकी में स्वर्गीय राजीव चौधरी पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा आयोजित 15वें आम महोत्सव एवं प्रदर्शनी में 211 से अधिक देसी और विदेशी आमों की दुर्लभ किस्मों का प्रदर्शन शनिवार करीब 1 बजे किया गया। शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ समेत कई जिलों से आए किसानों और बागवानों ने अपनी विशेष आम प्रजातियां प्रदर्शित कीं।