मांझी: दाहा नदी में मगरमच्छ दिखने की वायरल खबर झूठी निकली, पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की
Manjhi, Saran | Jul 27, 2026 पिछले दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया पर प्रखंड के मोहम्मदपुर स्थित दाहा नदी में मगरमच्छ दिखना की तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे थे। दावा किया जा रहा था कि ताजपुर फुलवरिया से गोपालगंज के सासामुसा तक बहने वाली दाहा नदी में मगरमच्छ निकल आया है।जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। पड़ताल में यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला। पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की है