ऊंचाहार: सवैयाहसन गांव में बारात आए दबंगों ने लोगों से की मारपीट और गाड़ियों में की तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया हसन गाँव में गुरुवार की देर रात बारात आये लोगों की दबंगई सामने आई है।जब दो वाहनों पर सवार लोगों के साथ मारपीट कर उसमें तोड़फोड़ की।मीरा सवैया गांव के राजू यादव ने बताया कि, गुरुवार की देर रात उनके भतीजे की बारात से लोग घर लौट रहे थे।तभी सवैया हसन में बारात आये लोगों ने दो गाड़ियों में सवार लोगों से मारपीट कर वाहनों में तोड़फोड़ की