सदर: अस्सी पर अक्षय तृतीया के अवसर पर 100 से ज्यादा बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत, परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन
Sadar, Varanasi | Apr 19, 2026 वाराणसी में अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के अवसर पर सरयू पारीण ब्राह्मण परिषद ने गोयनका संस्कृत महाविद्यालय, अस्सी में भव्य आयोजन किया। करीब 100 से अधिक बटुकों का विधि-विधान से यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक विद्वानों द्वारा पंचांग पूजन से हुई।