शाहबाद: अव्यवस्थाओं के बीच बदहाल पड़ा कस्बाथाना का श्मशान घाट
Shahbad, Baran | Sep 17, 2026 कस्बाथाना में हॉस्पिटल के पीछे स्थित श्मशान घाट इन दिनों बदहाली का शिकार है। श्मशान घाट परिसर में जगह-जगह घनी झाड़ियां और खरपतवार उगे हुए हैं। इससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खास बात यह है कि कस्बे के बाजार क्षेत्र के कई लोग भी अंतिम संस्कार के दौरान इसी श्मशान घाट पर पहुंचते हैं।