कसिया: कसया पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कसया पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में दर्ज मुकदमें के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कसया थाने के एसएचओ गिरजेश उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने के मामले में अभियुक्त अजय कुमार पुत्र रामाश्रय सिंह निवासी पिपराझाम थाना कसया को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।