बेनीपट्टी: अरेर में स्कूल जा रही नाबालिक छात्रा बाइक की ठोकर लगने से हुई घायल
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के अरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरेर में स्कूल जा रही एक नाबालिक छात्रा मोटरसाइकिल की ठोकर लगने से घायल हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने देखा तो उसे आनन-फानन में नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।