बेनीपट्टी: बेनीपट्टी में आधा दर्जन मतदान केंद्रों का बेनीपट्टी SDM मनीषा एवं बेनीपट्टी SDPO दिवेश ने किया निरीक्षण
बुधवार बताते चले कि,आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर बुधवार को बेनीपट्टी SDM मनीषा एवं बेनीपट्टी SDPO दिवेश ने बेनीपट्टी में आधा दर्जन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है। इस दौरान मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ केंद्र पर रैंप,बिजली,पेयजल,साफ-सफाई के साथ-साथ सीएपीएफ के ठहराओ स्थल का भी जायजा लिया है।