बेनीपट्टी: बेनीपट्टी के युगेश्वर झा कांग्रेस कार्यालय परिसर में इंडिया गठबंधन की हुई बैठक
संविधान को बचाना है तो केंद्र में सरकार को बदलना होगा। इसकी शुरूआत मधुबनी से करनी है। बेनीपट्टी के युगेश्वर झा कांग्रेस कार्यालय परिसर में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में वक्ताओं ने कही। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र एवं संचालन आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष राम बरण राम ने किया।