प्रयागराज: सिविल लाइंस पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के केस में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Sadar, Allahabad | Apr 27, 2026
थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिरयानी रेस्टोरेंट के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शान्तनु भारतीया पुत्र लल्लू भारतीया के रूप में हुई है। वह सदर बाजार, आनंदबाग, थाना कैंट का रहने वाला है और 20 साल का है।