खंडवा नगर: हिमाचल घूमने गए खंडवा के कारोबारी की मौत, सतलज किनारे हुआ अंतिम संस्कार
खंडवा के प्रसिद्ध कपड़ा कारोबारी और 'जींस हाउस' के संचालक मनीष जैन की हिमाचल प्रदेश यात्रा के दौरान दुखद मौत हो गई। दोस्तों के साथ घूमने गए मनीष जैन की तबीयत भारत-चीन सीमा के पास स्थित ऊंचाई वाले इलाके काजा में अचानक बिगड़ गई। ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। ड्राइवर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा,